1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद है यह फेमस एक्टर, फैन की हत्या का है आरोप

यह फेमस एक्टर हत्या के आरोप में जेल में बंद है। कोर्ट ने एक्टर को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 25, 2024

Renukaswamy murder case

मर्डर केस में इस फेमस एक्टर का नाम है शामिल

फिल्म इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक्टर को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है, जिसमें उनके साथ 16 लोग और शामिल थे। इस एक्टर को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हम बात कर रहे हैं कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा की, जिन्हें रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 11 जून से हिरासत में लिया गया।

रेणुकास्वामी की हत्या का पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन के फैन थे, जिनका शव नाले से बरामद किया गया था। रेणुकास्वामी एक फार्मा कंपनी में काम करते थे और उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अभद्र मैसेज भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में पवित्रा गौड़ा को एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड बताया गया है। यही कारण है कि एक्टर दर्शन रेणुकास्वामी से गुस्सा थे, जिसकी वजह से उन्होंने अपने साथियों के साथ उसके मर्डर का प्लान बनाया। 8 जून, 2024 को रेणुकास्वामी का शव बेंगुलरू में मिला था। इस मामले में दर्शन के अलावा पवित्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्टर पर शार्क ने किया हमला, हाथ-पैर कटने से निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार, Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ की रिलीज डेट आई सामने

पुलिस ने लगाए ये आरोप

कर्नाटक पुलिस ने दर्शन और पवित्रा के खिलाफ हत्या, अपहरण, सुबूतों को मिटाने और आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल दर्शन जेल में हैं और उन्होंने उनके ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके वकील रंगनाथ रेड्डी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Story Loader