13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपना चौधरी ने तोड़ दिए लाखों दीवानों के दिल, जल्द करने जा रहीं शादी, जानिए कौन है दूल्हा

अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना की शादी होने वाली है।
2 min read
Google source verification
सपना चौधरी

सपना चौधरी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जल्द ही लाखों चाहने वालों के दिल तोड़कर हमेशा के लिए किसी की होने जा रही हैं। अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना की शादी होने वाली है। इस बात का खुलासा खुद डांसर ने एक शो के दौरान किया। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम नहीं बताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सपना की शादी हरियाणा के ही गबरू जवान से तय हुई है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष ये दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि पहले सपना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वो शादी नहीं करना चाहतीं। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या? साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं। यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं।

सपना चौधरी ने हरियाणवी, पंजाबी, भोजपुरी गानों के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी अपने डांस के जलवे बिखेर चुकी हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। 'तेरी आंख्या का यो काजल' सपना का मशहूर गाना है। इस गाने को लाखों-करोड़ो बार लोगों ने सुना है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग