
Sapna choudhary dance video on haryanvi song full video
हरियाणवी एक्टर, डांसर और सिंगर सपना चौधरी ( Haryanvi dancer Sapna Choudhary ) की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर पर उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। हाल ही में सपना और दलेर मेहंदी के संग बावली तरेड़ रिलीज हुआ था। वहीं अब उनका एक और नया गाना रिलीज हुआ है। उनका ये गाना यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) का नया सॉन्ग 'नचके दिखा दे' 4 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना काफी ग्लैरस अंदाज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बीते रोज उन्होंने ईद के मौके पर अपनी कुछ नई तस्वीरों के साथ फैंस को ईद की बधाई दी है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया। इस दौरान वह ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं।
Published on:
06 Jun 2019 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
