सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता है। दरअसल, बचपन में सपना को सुष्मिता कहकर पुकारा जाता था। सपना की चाची सुष्मिता सेन की बड़ी फैन थीं और इसी वजह से ये नाम उन्होंने सपना को दिया था। लेकिन स्कूल में दाखिले के वक्त उनकी मां ने उनका नाम बदल कर सपना रख दिया। सपना का नाम ही नहीं बल्कि उनके सरनेम के पीछे भी एक अलग ही कहानी है। दरअसल, उनका असली सरनेम अत्रि है। शुरू में वह सपना अत्रि सरनेम से ही जानी जाती थीं, लेकिन जब वह अपने स्टेज शोज से मशहूर होने लगीं तो फैन्स ने उन्हें सपना चौधरी नाम दे दिया।