1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jailer BO Collection Day 11: रजनीकांत की ‘जेलर’ थिएटर्स पर लाई सुनामी, हर जगह थलाइवा का बजा डंका

Jailer Day 11 BO Collection: रजनीकांत की जेलर इन दिनों खिड़की तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज के 11वें दिन भी जबरदस्त उछाल आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jailer_bo_collection_day_11.jpg

Jailer BO Collection Day 11: सनी देओल और अमीषा पटेल-स्टारर ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज कमाई कर रही है। वहीं ‘गदर 2’ की आंधी के आगे रजनीकांत की 'जेलर' भी पूरी शान से डटी हुई है और नेशनल और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन भी कर रही है। जेलर फ़िल्म ने दूसरे हफ्ते में जिस तरह की दमदार कमाई की है। रजनीकांत की ये फिल्म अब 300 करोड़ रुपए के क्लब को छूने से कुछ ही दूर है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

Rajinikanth’s Jailer: फिल्म ने 375 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ 'जेलर' का कलेक्शन हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से टफ कंपटीशन के बावजूद फिल्म ने 9वें दिन नेशनल बेल्ट में 10.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं 10वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 16.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर' ने रिलीज के 11वें दिन 18 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ 'जेलर' का कुल कलेक्शन अब 280.15 करोड़ रुपए हो गया है।

'जेलर' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है?
नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रजनीकांत ने दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। अपने थलाइवा को पर्दे पर देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और इसी के साथ ये फिल्म अपने ओपनिंग डे से शानदार कारोबार कर रही है। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Story Loader