7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूनियर एनटीआर ने मंदिर में टेका माथा, दान किए इतने लाख रुपए

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म वॉर 2 (War 2) और देवरा पार्ट 1 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में Jr NTR आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में स्पॉट किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Jr NTR ने मंदिर में टेका माथा

Jr NTR ने मंदिर में टेका माथा

एक तरफ जहां देवरा इसी साल के अक्टूबर महीने में रिलीज होने जा रही है वहीं अभी तक वॉर 2 की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। जूनियर एनटीआर का 20 मई को जन्मदिन है। इसके कुछ दिन पहले एक्टर आंध्रप्रदेश के एक मंदिर में दर्शन करते हुए देखे गए।

12.5 लाख रुपये किए दान

आंध्र प्रदेश के चेयेरु में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने श्री भद्रकाली समिता वीरभद्र स्वामी मंदिर में दर्शन किये। इसी मंदिर में एक्टर ने 12.5 लाख रुपए का दान दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर को इतनी भारी रकम दान करते देखा गया हो। इससे पहले भी वह कई बार दान कर चुके हैं। इसके पहले एक्टर ने बाढ़ पीड़ितों की भी मदद की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का सहयोग दिया था।

यह भी पढ़ें: ‘एनिमल’ के बाद एक बार फिर विलेन बनने को तैयार बॉबी देओल, जानिए किससे होगी टक्कर

'देवरा' और वॉर 2 में आएंगे नजर

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का हाल ही में फिल्म देवरा का पहला गाना रिलीज होने वाला है जिसका नाम 'फियर सॉन्ग' है। यह गाना 19 मई को रिलीज होगा जबकि ये फिल्म इसी साल 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके साथ-साथ जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म वॉर 2 (War 2) में भी नजर आएंगे।