25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ में कई सेलेब्स ने किया कैमियो, एसएस राजामौली समेत इन बड़े सितारों के नाम हैं शामिल

Kalki 2898 AD Cameo: फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी के अलावा कई बड़े सितारें शामिल हैं। इसमें एसएस राजामौली ने भी कैमियो किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 27 Jun 2024, 2:53 PM IST

Kalki 2898 AD film release

Kalki 2898 AD Cameo: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' आज 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छा फीडबैक भी मिल रहा है। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि दुनियाभर से 'कल्कि 2898 AD'बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका और अमिताभ के अलावा दिशा पाटनी और कमल हासन भी हैं। हालांकि, इनके अलावा भी कई बड़े सेलेब्स ने इस फिल्म में कैमियो किया है।

'कल्कि 2898 AD' में इन सितारों ने किया कैमियो

साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसमें एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं। 'कल्कि 2898 AD' में साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कैमियो किया है। इनके अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान भी फिल्म में नजर आए हैं। इसमें प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा भी हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ के अलावा OTT पर इस हफ्ते इन फिल्मों का होगा प्रीमियर, जरूर देखें

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग