
Kantara 2 Shooting Set: साउथ की फेमस फिल्मों में से एक रही 'कांतारा' का दूसरा पार्ट 'कांतारा 2' आ रहा है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी हो रही है, लेकिन इसी बीच शूटिंग सेट पर बड़े हादसे भी देखने को मिल रहे हैं। एक बार फिर कांतारा 2 की शूटिंग चल रही थी और इस दौरान एक मिमिक्री आर्टिस्ट की जान चली गई। ये लगातार कांतारा 2 के सेट पर दूसरी मौत है। इसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है।
ऋषभ शेट्टी एक्टर और निर्देशित फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग में हादसे लगातार हो रहे हैं इससे पहले भी एक की मौत हुई थी और अब एक बार फिर मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू (Kalabhavan Niju) के निधन की खबर आई है। इस मौत की खबर के बाद टेंशन बढ़ गई है। कलाभवन निजू कुछ दिन से फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। ऑनमनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग के दौरान 43 साल के कलाभवन को सीने में दर्द हुआ। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। दूसरे मिमिक्री आर्टिस्ट कन्नन सागर ने दोस्त कलाभवन निजू के निधन की खबर की पुष्टि की है।
बता दें, बीते दिनों कर्नाटक के कोल्लूर में फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान भी केरल के रहने वाले एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई थी। जानकारी की मानें तो नदी में डूबने की वजह से उस शख्स की मौत हुई थी। वहीं, अब मिमिक्री आर्टिस्ट की मौत हो गई है।
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी बारिश की वजह से फिल्म का सेट बर्बाद हो गया था। वहीं, एक और बस हादसा भी हुआ था, जिसमें करीब 20 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। सभी सुरक्षित बच गए थे। लगातार हो रहे इन हादसों की वजह से इसका असर फिल्म की शूटिंग पर हो रहा है और इसकी वजह से मेकर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ‘कांतारा 2’ की कहानी की बात करें तो यह दैवीय शक्ति और गांव के कुल देवताओं के पर बनी फिल्म हैं।
फिल्म ‘कांतारा 2’ में एक्टर भी ऋषभ शेट्टी है और फिल्म को निर्देशित भी उन्होंने ही किया है। बता दें, फिल्म ‘कांतारा 2’ को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। इसके पहले पार्ट को देश भर में काफी पसंद किया गया था। मेकर्स ने फिल्म ‘कांतारा 2’ की रिलीज की तारीख 2 अक्टूबर 2025 तय की है। अब अगर ऐसे ही हादसे होते रहे तो कही फिल्म रिलीज होने में देर न हो।
Updated on:
15 Jun 2025, 8:17 AM IST
Published on:
15 Jun 2025, 8:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.