7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KGF 2 एक्टर यश की वो 4 धुआंधार फिल्में, जो हिंदी में मचा रही हैं तहलका

KGF फिल्म से यश को काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई हैं। इस फिल्म के बाद से लोग उन्हें और भी ज्यादा पंसद करने लगे हैं। KGF फिल्म फ्रैंचाइज़ी ने यश को पैन इंडिया लेवल की स्टारडम दी हैं। KGF 2 से पहले आईं यश की वो 4 धुआंधार फिल्में जिसे देख आप भी हो जाएंगे उनकी एक्टिंग के दिवाने...

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 20, 2022

kgf 2 actor Yash watch five hindi dubbed movies

kgf 2 actor Yash watch five hindi dubbed movies

KGF 2 को लेकर लोगों का क्रेज़ हद से ज्यादा पार हो गया हैं। बता दे कि इस फिल्म ने रिलीज़ के चार-पांच दिनों में ही 600 करोड़ रुपए से ज़्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह हैं कि KGF 2 हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी हैं। आज हम आपको यश की 4 और धासू फिल्मों के बारें में बताने वाले हैं। जिसे देख आप भी हो जाएंगे यश के फैन…

राजधानी

राजधानी को यश की करियर का सबसे बहतरीन फिल्म कहा जाता हैं। इस फिल्म के बाद से ही अभिनेता को जबरदस्त तरीके से कामयाबी हासिल हुई थी। इस फिल्म का हिंदी वर्जन यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध हैं। इसे आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सक

ड्रामा

ड्रामा यह फिल्म रोमैंटिक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म को भी दर्शकों की और से काफी ज्यादा प्यार मिला था। इस फिल्म में यश और राधिका पंडित ने लीड रोल्स किए थे. 2016 में यश ने अपनी को-स्टार रहीं राधिका पंडित से शादी कर ली. ‘ड्रामा’ का डब्ड हिंदी वर्ज़न आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं।

गजकेसरी

इस फिल्म का नाम था ‘गजकेसरी’। इस फिल्म की कहानी थी कृष्णा नाम के एक शख्स की, जो हाथियों से भरे जंगल को काटकर रिज़ॉर्ट बनाने वालों को रोकता हैं। ये फिल्म टिकट खिड़की पर बड़ी हिट साबित हुई थी। यहां से यश के कन्नड़ा फिल्मों के बोनाफाइड सुपरस्टार बनने की शुरुआत हुई। दर्शको ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पंसद किया था।

मास्टरपीस

मास्टरपीस’ फैमिली ड्रामा जॉनर की फिल्म थी। जिसमें एक्शन का पुट भरपूर था। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं। बता दे कि यह वहीं फिल्म हैं जिस पर प्रोडक्शन कंपनी होमबाले फिल्म्स और यश ने एक साथ काम किया। इसी कंपनी ने आगे चलकर यश की KGF सीरीज़ को प्रोड्यूस भी की। ‘मास्टरपीस’ का हिंदी डब वर्ज़न यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।