दोनों ही फिल्में बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत तय है।'टॉक्सिक' में यश एक दमदार और शायद ग्रे शेड किरदार में नजर आ सकते हैं, जैसा कि उनके लुक से झलक रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। वहीं 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे स्टार्स होंगे।