
Khesari Lal Yadav new song Lalki Tikiyawa
नई दिल्ली | भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चाओँ में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका गाना (Khesari Lal Yadav Songs) आते ही छा जाता है। लोग उनकी सॉन्ग्स को इतना पसंद करते हैं कि वो झट से इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हाल ही में खेसारी और अंतरा सिंह का एक गाना (Khesari Antra new song) इन दिनों खूब सूर्खियां बंटोर रहा है। ‘ललकी टीकीयवा’ (Lalki Tikiyawa) नाम से रिलीज हुआ ये गाना लोगों की छुबां पर चढ़ा हुआ है। खेसारी के इस गाने में अनिशा पांडेय (Aanisha Panday Bold avtar) मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। अनिशा का हॉट और बोल्ड अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram" ललकी टीकीयवा " Crossed 1.6 Million On Youtube Thanks For Your Love & Support
A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on
खेसारी के इस गाने ‘ललकी टीकीयवा’ का (Song Lalki Tikiyawa) इतना पॉपुलर होने की वजह खासतौर पर अनिशा पांडेय हैं। वो कभी बाथटब में नहाती हुई नजर आ रही हैं तो कभी छाता लिए अपनी अदाएं दिखा रही हैं। खेसारी ने इस गाने को गाया जरूर है लेकिन उनके वीडियो (Khesari Lal Yadav video) की जगह पर उनकी अलग-अलग तस्वीरें लगाई गई हैं। सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने भी इस गाने को अपनी आवाज दी है।
यू ट्यूब पर अब तक इस गाने को 5 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है जबकि राज गाजीपुरी ने म्यूजिक दिया है। गाने के पोस्टर पर लिखा गया है कि ये एक तरह का ऑडियो (Lalki Tikiyawa Audio Song) सॉन्ग है। वैसे भी अभी तक शूटिंग बंद रही है तो ऐसे में आउटडोर शूट करना मुमकिन नहीं था। हो सकता है कि अब इस गाने का पूरा वीडियो (Lalki Tikiyawa Video Song) भी रिलीज किया जाए।
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपूरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav) हैं। उनके गाने को फैंस को बेहद पसंद आते हैं। खेसारी की पॉपुलैरिटी तब और बढ़ गई जब वो बिग बॉस 13 (Khesari Bigg Boss 13) में नजर आए। खेसारी ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जर्नी के बारे में बात की थी और बताया था कि वो विचारधारा किसी के लिए नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं शो जीतने के लिए किसी को तकलीफ नहीं पहुंचाऊंगा। मैं इज्जत के साथ घर के अंदर गया था और वैसे ही बाहर आया। खेसारी अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में (Khesari Lal Yadav Films) कर चुके हैं। इसीलिए उन्हें हिट मैन के नाम से भी जाना जाता है।
Published on:
05 Jun 2020 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
