25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेसारी लाल यादव के गाने ठीक है का नया वर्जन हुआ रिलीज, फैंस को फिर से गाने ने बनाया दीवाना

खेसारी लाल यादव का ठीक है सॉंग का नया वर्जन फैंस को आ रहा खूब पसंद ठीक है सॉंग में कॉमेडी करते हुए दिखाई दिए खेसारी लाल यादव

1 minute read
Google source verification
Khesari Lal Yadav thik hai .jpg

नई दिल्ली | भोजपूरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आजकल खेसारी लाल यादव बिग बॉस में नजर आ रहे हैं लेकिन उनके वीडियोज़ को लेकर दर्शकों में हमेेशा क्रेज़ रहता है। अब खेसारी का एक नया वीडियो यूट्यूब (YouTube) पर जमकर धमाल मचा रहा है। खेसारी का पॉपुलर गाना ठीक है (Thik Hai) का नया वीडियो रिलीज किया गया है जिसके व्यूज़ खूब तेजी से बढ़ रहे हैं। गाने ने आते ही तहलका मचा दिया है। गाने को अब तक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।







खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) का नया गाना ठीक है में वो कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि और आजाद सिंह ने लिखे हैं। जबकि गाने को प्रोड्यूस सोनू कुमार पांडे ने किया है। ठीक है (Thik Hai) सॉन्ग को प्रेमिका मिल गइल एलबम से लिया गया है। गाने को खेसारी के फैंस के साथ सभी काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल खेसारी बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। उनको शो में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वो सबको काफी एंटरटेन भी करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्हें कंटेस्टेंट्स ने कहा था कि वो थोड़ा स्लो खेल रहे हैं। जिसके बाद खेसारी अपने खेल को लेकर एक्टिव हो गए हैं।