11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushi Movie Review: विजय देवरकोंडा-समंथा की कुशी का रिव्यू, किसी ने कहा-देखने लायक तो कोई बोला- खूब है रोमांस

Kushi Movie Twitter Review: विजय देवरकोंडा और समंथा प्रभु की फिल्म ‘कुशी’ आज रिलीज हो गई है।

2 min read
Google source verification
kushi_twitter_review.jpg

विजय देवरकोंडा और समंथा प्रभु की फिल्म कुशी के रिलीज के बाद रिव्यू पढ़ें

Vijay Deverakonda and Samantha Movie: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म कुशी (Kushi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म विजय की ‘लायगर’ के फेल होने के बाद उनकी हीट फिल्म साबित हो सकती है और समंथा की सबसे बड़ी रिलीज में से भी एक है। ये फिल्म रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर छाई हुई है। कुशी फिल्म शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी थी। आइए जानते हैं दर्शको को ये फिल्म कैसी लगी।

कुशी फिल्म का रिव्यू (Kushi Movie Review)
फैंस को सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी बहुत पसंद आ रही है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 'कुशी' फिल्म पहले दिन ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के सोशल मीडिया रिएक्शन को देखें, तो फैंस इन फिल्म पर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं।

फैंस का कहना है कि कुशी फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी अलग है जो देखने लायक है। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो फिल्म के गानों को बेस्ट बता रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने ‘कुशी’ को विजय देवरकोंडा की बड़ी वापसी बताया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ खूब की जा रही है और समंथा के साथ उनकी केमिस्ट्री को सबसे बड़ी हाइलाइट बताया है। कॉमेडी और रोमांटिक सीनेस भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

कुशी फिल्म का बजट
विजय और समांथा की कुशी फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है। मूवी तमिल में बनी थी, जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Jawan Advance Booking: इंडिया में शुरू हुई ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग, टूटेंगे ‘पठान’ और बाहुबली जैसे रिकॉर्ड?