8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ की इस फेमस हस्ती का हुआ निधन, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Malayalam Filmmaker Vinu Passed Away: साउथ के फेमस निर्माता का निधन हो गया है। उनकी ऐसे जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Malayalam Filmmaker Vinu passes away at age of 69 in hospital

मलयामल फिल्म निर्माता का निधन

Malayalam Filmmaker Vinu Passed Away: सिनेमाजगत से एक और बड़ी दुख की खबर सामने आई है। फेमस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। मशहूर मलयालम फिल्ममेकर विनू (Malayalam Filmmaker Vinu) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। उनके अचानक ऐसे चले जाने से साउथ इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
बता दें, विनू की मंगलवार अचानक तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट से संबधित कुछ बीमारी थी जिसका कोयंबटूर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जिससे वह रिकवर नहीं हो पाए और आज सुबह बुधवार को 69 साल की उम्र में निर्माता का निधन हो गया। पूरी इंडस्ट्री उनके परिवार को संवेदना प्रकट कर रही है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है।

मलयालम इंडस्ट्री में सुरेश-विनू की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों ने साथ में मिलकर कई फिल्में बनाई और वो फैंस को काफी पसंद भी आईं थी। ये भी कहा जा रहा है कि अपनी मौत से पहले वो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे थे। इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ था।