
20 करोड़ में बनी फिल्म ने तोड़े बॉक्स ऑफिस केरिकॉर्ड
साउथ की फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। 'हनुमान' (HanuMan) से लेकर 'मिन्नल मुरली' (Minnal Murli) जैसी फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। एक बार फिर मलयालम (Malayalam Film) फिल्म ने ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है। इस साल 22 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel boys) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि ये फिल्म मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते हो चुके हैं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।
20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने एक महीने में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम ने किया है। ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (Manjummel boys) एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जो एक सच्ची घटना पर बेस्ड है जहां कुछ दोस्त जंगल के सफर पर निकलते हैं। फिल्म उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सौबिन शाहिर (Soubin Shahir) लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। पांचवे हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
Published on:
26 Mar 2024 04:44 pm
