3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ms Dhoni थे साउथ की एक्ट्रेस के प्यार में पागल! जानिए कौन है वो खूबसूरत अभिनेत्री जिसपर छिड़कते थे जान

Ms Dhoni: टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी एक समय साउथ की एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे।

2 min read
Google source verification
ms dhoni first love was south actress Raai Laxmi not her wife sakshi

एमएस धोनी का साउथ की एक्ट्रेस से था अफेयर!

Mahendra Singh Dhoni Affair: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का भारत से लेकर देश-विदेश तक हर कोई दीवाना है क्रिकेट की उनकी समझ उन्हें कई स्टार क्रिकेटर्स से अलग बनाती है उन्हें कैप्टन कूल का दर्जा दिया जाता है उनके खेलने और अपनी टीम को एक साथ लेकर चलने को हर कोई खूब पसंद करता है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके नाम आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीतने का रिकॉर्ड है। वह क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं और अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुश हैं पर आज हम धोनी से जुड़ी कुछ बाते आपको बताते है वैसे तो उनके लव अफेयर के बार में हर कोई जानता ही है कि बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियां उनके प्यार में पागल थीं पर कम ही लोग जानते होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी भी एक एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे और वह बॉलीवुड की नहीं साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस है।

धोनी का शादी से पहले था इस अभिनेत्री से अफेयर! (MS Dhoni Affair)
धोनी ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की, लेकिन इन दोनों स्टार्स को कई बार साथ देखा गया और 2014 में इस दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुद ही खुलासा कर दिया था। हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) की। 2008 से लेकर 2009 के बीच महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। दोनों को इस दौरान कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद होने वाली पार्टियों में अक्सर एमएस धोनी और राय लक्ष्मी को एक साथ देखा गया। तभी इन दोनों के अफेयर को लेकर मीडिया में काफी चर्चा रही थी।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने दोस्त और टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ राय लक्ष्मी की जन्मदिन की पार्टी में भी देखा गया था। हालांकि, बाद में धोनी और राय लक्ष्मी का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी कर ली।

साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी संग महेंद्र सिंह धोनी IMAGE CREDIT:


अपने और धोनी के रिश्ते को एक्ट्रेस ने बताया था ‘दाग’
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने 2014 में धोनी के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बातचीत की थी। जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म 'जूली 2' की अभिनेत्री ने कहा, ''मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या निशान की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं जाने वाला है। मुझे आश्चर्य है कि लोगों में अब भी इसके बारे में बात करने की ऊर्जा और धैर्य बचा है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ का शनिवार को तूफानी कलेक्शन, 10वें दिन वापसी कर मचाया गदर

Story Loader