फिल्म में ये भी नजर आएंगे
दर्जनों फिल्मों में अपनी नृत्य का जलवा बिखेर चुकी ग्लोरी मोहंता इस फिल्म में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। बता दें कि 'गैंगस्टर दुल्हनिया' का निर्माण जीआर 8 फिल्म्स के बैनर तले कुमार विवेक ने किया है। जबकि फिल्म के निर्देशक सौरभ सुमन झा हैं। 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में निधि झा और गौरव झा के साथ संजय पांडे, ग्लोरी मोहंता, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आर जे राज आदि मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही निर्माता कुमार विवेक ने बताया कि 'फिल्म के रिलीज की घोषणा जल्द की जाएगी।'