8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन में निरहुआ से इश्क फरमा रही आम्रपाली, ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल

लंदन में निरहुआ से इश्क फरमा रही आम्रपाली, 'निरहुआ चलल लंदन' की शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:13 PM IST

nirahua amrapali

nirahua amrapali

भोजपुरी की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। इससे पहले इस जोडी़ ने मूवी 'बॉर्डर' से जबरदस्त धमाल मचाया था। यह मूवी सलमान की 'रेस3' के साथ बिहार में रिलीज की गई थी और इसने 'रेस3' को भी पछाड़ दिया था। ऐसे में अब यह जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन' की शूटिंग में बिजी है और लंदन से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

टाइगर श्रॉफ ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ऋतिक रोशन को देंगे टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

It was freaking cold in London while shooting for Nirahua Chalal London 🙏🏻I still shiver when I think of it 🙈😍but it was a fun shoot ❤️ @dineshlalyadav remember ???

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

आम्रपाली ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

निरहुआ और आम्रपाली की अपकमिंग मूवी 'निरहुआ चलल लंदन' की शूटिंग का एक वीडियो आम्रपाली ने लंदन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने गाउन पहना हुआ है और वह इसमें डांस करती हुई नजर आ रही हैं साथ ही उनका साथ निरहुआ भी देते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि लंदन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जैसे ही डायरेक्टर कट बोलते हैं वह खुद शरीर ढकने के लिए कुछ मांगती हैं।

रणबीर सिंह की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बना मजाक,सस्पेंस बनाकर रखना चाहते थे

कई देशों में हुई फिल्म की शूटिंग

बता दें कि फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके निर्माता सोनू खत्री हैं तो वहीं डायरेक्टर चंद्रा पंत हैं। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है।

आम्रपाली बन चुकी है सबसे महंगी एक्ट्रेस

जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान ही बना ली है। बता दें आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री में आए लगभग 4 साल ही हुए हैं। लेकिन वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक फीस चार्ज करती हैं।

भोजपुरी मूवी 'गैंगस्टर दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज, निधी झा का है जबरदस्त एक्शन अवतार