24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार ‘निरहुआ चलल लंदन’ में फैंस को दिखेगी विदेशी झलक, यहां जानें रिलीज डेट

'निरहुआ चलल लंदन' देसी स्टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी।

2 min read
Google source verification
dinesh lal yadav aamrapali

dinesh lal yadav aamrapali

Bhojpuri Superstar dinesh lal yadav Nirhua अपनी आने वाली फिल्म 'Nirahua Chalal London' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म 15 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट हिट एक्ट्रेस Amrapali Dubey लीड रोल में हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को काफी हिट माना जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।

View this post on Instagram

Bhojpuri actress aamrapali Dubey #aamrapalidubey #hootlook #filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म को सोनू खत्री ने बनाया है। ये एक देसी प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की तरह अधिकतर शूटिंग लंदन में हुई है। खबरों की मानें तो ऐसा पहली बार हआ है जब किसी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पहली बार लंदन में हो रही है।

इस फिल्म को लेकर सोनू खत्री कहते हैं, 'निरहुआ चलल लंदन' देसी स्टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। यह एक शानदार 'लव स्टोरी' वाली पारिवारिक फिल्म है। इसकी शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन में हुई है।' फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा मुख्य किरदार में हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग