दिल्ली पुलिस के अनुसार, साल 2010 के दिसंबर में शिकायतकर्ता कंपनी यानी ‘मेसर्स ब्लू कोस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड’ से हेनरी लालरेमसंगा, दीपक बंगा, अनिल वार्ष्णेय और रामानुज मुववाला ने खुद को अनुभवी सलाहकार बताते हुए संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि वह होटल और कॉर्पोरेट इन्वेस्टमेंट के लिए 1000 करोड़ का लोन दिला सकते है, उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया कि अगर पैसे नहीं चुकाए गए, तो वो 30 दिनों के अंदर प्रोसेसिंग फीस की राशि वापस कर देंगे। फिर सलाहकारों ने शिकायतकर्ता से श्रीनिवासन यानी पावरस्टार को बाबा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के रूप में मिलवाया। एस श्रीनिवासन ने भी खुद को कंपनी का मालिक बताकर जल्द ही लोन दिलवाने की बात की।