
'कल्कि 2898 एडी' के तीसरे दिन की कमाई में बढ़ोतरी
Kalki 2898 AD BO Collection Day 3: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जब से थिएटर्स में रिलीज हुई है, इसका क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है। अब इसके तीसरे दिन के कलेक्शन की जानकारी भी सामने आ गई है।
'कल्कि 2898 एडी' का कारोबर बढ़िया है। इसे शनिवार का फायदा मिला है, जिसके दूसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में इसके तीसरे दिन की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, शनिवार को 'कल्कि 2898 एडी' ने 67.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह पूरे 5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म का कलेक्शन है। इससे पहले ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने 95.3 करोड़ और दूसरे दिन 57.6 करोड़ का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ के अलावा OTT पर इस हफ्ते इन फिल्मों का होगा प्रीमियर, जरूर देखें
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के तीनों दिन के कलेक्शन की बात करें तो अभी तक इस फिल्म ने 220 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। आज भी फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी तो जल्द ही यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Published on:
30 Jun 2024 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
