
फिल्म ‘पुष्पा-2’
Pushpa 2: साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) का इंतजारा उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी को लेकर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने लेटेस्ट अपडेट शेयर की है।
कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने बताया था कि वो इस मूवी की फ्रेंचाइजी बनाने की सोच रहे हैं। यानी पुष्पा-2 के बाद इसका पार्ट 3 भी आएगा। अब इस मूवी को लेकर नई अपडेट मिली है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ‘पुष्पा’ के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दिखी थीं।
रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया की पुष्पा 2 में उनका किरदार कैसा होगा. साथ ही बताया कि डायरेक्टर ने उनसे क्या डिमांड की है। रश्मिका मंदाना ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि पूरे 3 साल बाद वो इसकी कास्ट और क्रू के साथ जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: Video: ‘लाल सलाम’ फ्लॉप होने पर इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे रजनीकांत
श्रीवल्ली के किरदार के बारे में रश्मिका ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा कि इस बार मूवी में उनकी शादी हो जाएगी. वो पुष्पा की पत्नी का रोल निभाएंगी और उऩकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाएंगी। डायरेक्टर सुकुमार की भी हर कलाकार से उम्मीदें बढ़ गई हैं. वो चाहते हैं कि सभी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें।
आपको बता दें, ‘पुष्पा द रूल’ की तो ये मूवी इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें पुष्पराज कैसे अपने साम्राज्य को आगे बढ़ाता है इसकी कहानी दिखाई देगी। इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
Published on:
04 Mar 2024 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
