11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रश्मिका मंदाना के बचपन की अनदेखी क्यूट तस्वीरें

साउथ फिल्म की इस फेमस अभिनेत्री की बचपन की फोटो को देख उसे पहचानना मुश्किल हो रहा हैं। इस वायरल फोटो में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची आज साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस और भारतीयों की धड़कन बन गई हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं यह एक्ट्रेस...

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Mar 31, 2022

Pushpa fame actress rashmika mandanna unseen childhood photo

Pushpa fame actress rashmika mandanna unseen childhood photo

सेलिब्रिटीज के बचपन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और उन्हें पहचानने का चैलेंज दिया जाता हैं। कई फैंस अपने फेवरेट स्टार की फोटो देखते ही पहचान लेते हैं तो कई लाख कोशिशों के बाद भी अपने फेवरेट स्टार को नहीं पहचान पाते हैं। इस वायरल फोटो में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची आज साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस है

साउथ फिल्म की एक्ट्रेस और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना की बचपन की फोटो देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने बचपन की तस्वीर खुद ही शेयर किया था। वह अपने बचपन के तस्वीर में काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। बचपन की तस्वीर में अभिनेत्री ने पींक कलर की टॅाप पहन रखा हैं और उनकी क्यूट सी स्माइल उनके तस्वीर पर चार चांद लगा रहा हैं।

साउथ फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की बचपन की फोटो और अभी की फोटो को देख कंपेयर करना काफी मुश्किल हो रहा हैं। अभी की बात करें तो साउथ की फेंमस अभिनेत्री की लिस्ट में आता हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम। यहां तक की अभिनेत्री को नेशनल क्रश का टैग भी मिल चुका हैं।

यह प्यारी सी बच्ची आज बन गई है भारतीयों की धड़कन। रश्मिका मंदाना अब काफी ज्यादा हॅाट हो गई हैं। उनकी सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान हो रहे हैं। उनकी बचपन और अभी की फोटो में जमीन- आसमान का अंतर दिख रहा हैं।

बता दे कि रश्मिका मंदाना मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडागु जिले के एक कस्बे विराजपेट में सुमन और मदन मंदाना के घर हुआ था।

आपको बता दे कि फिल्म 'पु्ष्पा- द राइज' में श्रीवल्ली बन अल्लू अर्जुन का चैन चुराने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। रश्मिका यूं तो साउथ के फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। लेकिन 'पुष्पा' की कामयाबी के बाद हिंदी बेल्ट में भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- RRR स्टार जूनियर NTR कार कलेक्शन है बेहद शानदार, लग्जरी गाड़ियों के हैं शैकिन