
ऐश्वर्या और धनुष की सुलह कराने में जुटे पिता रजनीकांत
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने 17 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी 18 साल की शादी को तोड़ते हुए अलग होने का ऐलान किया था। दोनों के अलग होने की खबर ने धनुष और एक्टर रजनीकांत के फैंस हैरान को हैरान करर दिया था। मगर खबर आ रही है कि ऐश्वर्या के पिता व साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत अपनी बेटी व दामाद के रिश्ते को सुलझाने में लगे हुए हैं।
धनुष और ऐश्वर्या के इस फैसले से रंजनीकांत बुरी तरह से टूट गए हैं, वो चाहते हैं कि ऐश्वर्या और धनुष अपने मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर साथ आ जाएं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात पर बार-बार जोर दिया कि सेपरेशन अभी टेम्पररी है और वो बेटी से अपनी शादी को ठीक करने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें, ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और प्लेबैक सिंगर हैं। धनुष की ऐश्वर्या से पहली मुलाकात थिएटर में हुई थी। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या के बीच दोस्ती हो गई थी। धनुष और ऐश्वर्या ने परिवार की सहमति से 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था।
आपको बता दें, इससे पहले धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने उनके सेपरेशन को सिर्फ पारिवारिक झगड़ा बताया था। इसके साथ ही कस्तूरी राज ने कहा था कि कपल ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने कहा था कि ये तलाक नहीं बल्कि अलग हुए हैं। अक्सर फैमिली व कपल के बीच में मनमुटाव और झगड़े होते रहते हैं। धनुष और ऐश्वर्या का पारिवारिक झगड़ा ठीक उसी तरह हो रहा है, जैसे एक सामान्य पति और पत्नी करते हैं। इसका मतलब अंत नहीं होता।
यह भी पढ़ें:‘राम लखन’ की एक्ट्रेस ने काट ली थी नस, मुश्किलों में फंस गए थे सुभाष घई
तो वहीं, रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष को समझाने की और दोनों के बीच शांति बनाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। उनका मानना है कि दोनो का ये अलगाव अस्थायी है। वो लगातार अपनी बेटी से अपनी शादी बचाने का आग्रह कर रहे हैं। एक खबर के अनुसार यह भी बताया गया है कि, दोनों के परिवार लगातार ऐश्वर्या और धनुष पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। अब देखना ये है कि दोनों के आपस का झगड़ा कब तक सुलझता है, क्योंकि फैंस भी यही चाहते हैं कि धनुष और ऐश्वर्या फिर से एक हो जाएं।
यह भी पढ़ें: साउथ इंडियन की फिल्म के सेट की तरह सजा था मौनी रॉयका मंडप, टीवी सितारों ने लगाए चार चांद
Published on:
27 Jan 2022 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
