29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायरेक्टर Bala की फिल्म में काम करते नजर आएंगे आरके सुरेश, किया बड़ा खुलासा

डायरेक्टर Bala की फिल्म का पहला लुक आया सामने सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
2 min read
Google source verification
 director Bala's film

director Bala's film

नई दिल्ली। तमिल फिल्म के निर्देशक Bala के बारे में बात करें तो इनकी फिल्म हर किसी से हटकर होती है। और उनकी ज्यादातर फिल्म रिलिज होते ही हिट हो जाती है। अब डायरेक्टर बाला जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले है और इस फिल्म में उनके साथ काम करेंगे एक्टर आरके सुरेश। जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वो डायरेक्टर बाला की आने वाली फिल्म में काम करने को तैयार हैं। इस फिल्म में वो मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म अभिनेता आरके सुरेश का पहला लुक सामने आया है कि इस फिल्म का ट्रेलर 23 सिंतबर को रिलिज किया जाएगा। आरके सुरेश ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

आरके सुरेश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि, मैं बहुत खुश हूं कि शिवकार्तिकेयन भाई ने मेरी पहली फिल्म के लुक को सबके सामने पेश किया। यह मेरा बाला सर द्वारा निर्मित फिल्म का पहला लुक रिलिज हुआ है। आशा करता हूं कि सबको पंसद आया होगा।

यह फिल्म लगभग पूरा हो चुकी है। इस फिल्म के गाने भी तैयार हो चुके है। जिसे जीवी प्रकाश सर ने तैयार किया है। मै उनका भी बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इसके साथ ही मुझे अपने प्रशंसकों और दोस्तों के समर्थन की जरूरत है। आपने मुझे हमेशा प्यार दिखाया है, मैंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। इसके लिए मैने कड़ी मेहनत करके अपनी बॉडी को बनाने में काफी मेहनत की है। जिससे फिल्म में सच्चाई नजर आ सके। मै सभी से निवेदन करता हूं कि स फिल्म को आप सभी लोग जरूर देखें। यह एक अच्छी फिल्म होगी। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'

बता दें कि आरके सुरेश ने इसस पहले बाला की फिल्म थारई थप्पट्टाई में काम किया है। इस फिल्म में शशिकुमार, वरलक्ष्मी सरथकुमार, गायत्री रघुराम, एंथनी दासन जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं।