
RRR actor Jr NTR mother was thrown out of the house by grandfather
साउथ फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर राव (Jr NTR) की हाल ही रिलीज हुई फिल्म RRR दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आई हैं। इस फिल्म में Jr NTR ने अपने अभिनय से करोड़ो लोगों को घायल कर दिया हैं। फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर की जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए जानते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
जूनियर एनटीआर को अपने दादा एनटी रामा राव का ही न सिर्फ प्यार और दुलार मिला बल्कि उन्हें अपने दादा का नाम तक मिला। मगर शुरू से ऐसा नहीं था। एक वक्त ऐसा था कि जूनियर एनटीआर के दादा ने उन्हें अपनाने से ही मना कर दिया था। जानें उनकी जिंदगी के दिलचस्प पहलू। जिसे शायद ही कोई जानता होगा...
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एनटी रामा राव के पोते हैं। लेकिन उन्हें अपने दादा का प्यार काफी देर बाद मिला। उनके पिता की बात करें तो उनके पिता एनटी रामा राव के बेटे नंदमुरी हरिकृष्णा थे। नंदमुरी हरिकृष्णा ने लक्ष्मी नंदामुरी से पहली शादी की थी। ये एक अरेंज मैरिज थी।
बता दे कि शादी के 10 साल बाद जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा को उनकी मां शालिनी नंदामुरी से प्यार हो गया । जिसके बाद दोनो ने सभी से छुप- छुपाकर शादी रचा ली। खबरों की माने तो शादी के कुछ महीने बाद ही जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का जन्म हुआ था।
जब नंदमुरी हरिकृष्णा के पति एनटी रामा राव और उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी को एक्टर की दूसरी शादी के बारे में पता लगा तो परिवार में काफी बड़ा बवाल भी हुआ था। उनकी दुसरी शादी को परिवार स्वीकार नहीं कर रहा था। जिसको लेकर काफी ज्यादा झगड़ा हुआ था।
नंदमुरी हरिकृष्णा को दूसरी शादी की वजह से उऩके पिता ने उऩ्हें और उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया। लेकिन जब जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ तो उसके कुछ साल बाद उनके दादा ने उनके माता पिता को स्वीकार किया था।
Updated on:
31 Mar 2022 02:22 pm
Published on:
31 Mar 2022 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
