संभावना ने भेजा लीगल नोटिस
ईटाइम्स से बात करते संभावना ने कहा, 'मैंने हॉस्पिटल को सर्विसेज़ में कमी, मेडिकल नज़रअंदाज़ी, ढगं से देखभाल न करना-ध्यान न देना और गैर जिम्मेदाराना रवैये के आरोप में नोटिस भेजा है। मेरे पिता 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके चार दिन बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। मेडिकल स्टाफ ने कुछ बल्ड टेस्ट किए और कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। ये सुनकर हमें थोड़ा सुकून मिला। लेकिन उसी दिन जब मेरे हॉस्पिटल गए तो वो पिता की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि मेरे पापा के दोनों हाथ बांध रखे थे। इसके बाद मेरे भाई ने 7 मई को कॉल किया कि पापा को ऑक्सीजन लगाया गया है जबकि उनका ऑक्सीज़न लेवल 90 से 95 था। मुझे लगा कि वहां कुछ सही नहीं चल रहा है जिसके अगले ही दिन मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गई।'