
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में पहली बार रैंपवॉक करती नजर आईं। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस दौरान सपना ने व्हाइट और पर्पल कलर का लहंगा-चोली पहनी थी। वह इसमें बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं।

इस इवेंट में सपना ने रैंपवॉक कर सबको चौंका ही दिया। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सपना भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस का जादू चला चुकी हैं।

इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' है।