
Sapna Choudhary
हरियाणवी सिंगर, डांसर सपना चौधरी (Dancer Sapna Choudhary) के डांस का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर आए दिन सपना का डांस वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों सपना का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में खास बात ये है की सपना चौधरी डांस करने के साथ ही गोलियां चलाती नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में वह फेमस गाने 'गोली चल जावेगी...' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह रेड कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। इसे सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अबतक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
सपना के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक फैन लिखती है- 'मैम मैं आपके जैसा बनना चाहती हूं।' सपना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके साथ ही वह आए दिन सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
Published on:
12 Mar 2019 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
