1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपना चौधरी के I LOVE YOU न बोलने पर ये लड़का देता रहा मरने की धमकी, वीडियो वायरल

Sapna Choudhary सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

2 min read
Google source verification
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( Haryanvi super dancer Sapna Choudhary ) के फैंन उनके इस कद्र दीवाना हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सपना भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सपना का जो वीडियो सामने आए है उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़का सपना के सामने मरने की धमकी दे रहा है।

सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके नए TikTok Video वायरल होते रहते हैं। इसी बीच सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सपना से अपने प्यार का इजहार करता नजर आ रहा है। वहीं आप इस वीडियो में देख सकते हैं की वह बार-बार सपना से I LOVE YOU बोलने के लिए बोल रहा था। लेकिन सपना उसकी बात नहीं मार रहीं थीं।

IMAGE CREDIT:

इसके बाद वह अपनी नस काटने की धमकी दे रहा है। इस पर सपना कहती हैं काट लो अपनी नस, वह बोल रहा है बहुत खून निकलेगा, बहुत दर्द होगा...। इन सभी बातों का सपना पर कोई असर नहीं होता। सपना के इस टिक टॉक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।