शिव शाक्ति दत्ता ने राजामौली और एमएम कीरवानी की फिल्मों के लिए कई गीत लिखे थे। जिनमें 'सई', 'छत्रपति', 'राजन्ना', 'बाहुबली' फिल्में, 'आरआरआर' और 'हनु-मन' शामिल हैं। कई साल पहले, उन्होंने 'चंद्रहास' नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। बता दें, शिव शक्ति दत्ता का जन्म 1932 में कोदुरी सुब्बाराव के रूप में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही कला से काफी लगाव था। स्कूल छोड़ने के कारण, वह अपने घर से भाग गए और मुंबई में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में शामिल हो गए। अपना डिप्लोमा पूरा करने के बाद वह अपने पैतृक स्थान कोव्वुर लौट आए। उस दौर में, वे कमलेश नाम से एक चित्रकार थे। बाद में, उन्होंने अपना नाम बदलकर शिव शक्ति दत्ता रख लिया।