
Uttam Mohanty Hospitalized
Uttam Mohanty Hospitalized: फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर उत्तम मोहंती की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें भुवनेश्वर के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। एक्टर की बिगड़ती तबीयत के बारे में जानकर फैंस परेशान हो गए हैं और उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।
8 फरवरी को उत्तम मोहंती (Uttam Mohanty Hospitalized) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए दिल्ली भेजने का फैसला किया।
उनके बेटे बाबूशान मोहंती ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
उत्तम मोहंती अपनी नई फिल्म 'बौ बुतु भूता' की शूटिंग में व्यस्त थे और उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी अपराजिता और बेटे बाबूशान भी नजर आने वाले हैं। शूटिंग के दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नहीं सुधरी तो उन्हें दिल्ली भेजा गया।
उत्तम मोहंती ओडिया फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। बता दें कि उत्तम मोहंती ने अपने एक्टिंग करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं और उन्होंने मूवी ‘अभिमान’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में बाजी, ऐ जुगरा कृष्ण सुदामा, पगला करिची पौंजी तोरा, दिल का राजा और बिद्यराना शामिल हैं।
उनकी खराब तबीयत की खबर सुनकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से फिल्मों में नजर आएंगे।
Published on:
09 Feb 2025 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
