1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीन इंजिनियर बनना चाहता था ये अभिनेता, डायरेक्टर पिता ने जबरदस्ती बनाया एक्टर

साउथ फिल्म सिनेमा के जाने-माने एक्टर धनुष अपना खासा नाम बना चुके हैं। धनुष को आज तमिल सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी अपने अभिनय के लिए काफी अच्छी पहचान मिली है। धनुष को फिल्म रांझणा के लिए जाना जाता है। लेकिन धनुष शुरुआत से एक्टर नहीं बनना चाहते थे।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 17 Nov 2021, 12:36 PM IST

dhanush.jpg

फिल्म स्टार धनुष का जन्म 28 जुलाई 1984 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। धनुष की पढ़ाई के बारे में बात करें तो एक्टर ने बीसीए से ग्रेजुएशन किया है। बहुत कम लोग जानते हैं धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है।

dhanush2.jpg

एक्टर एक फिल्म निर्माता फैमिली से आते हैं। उनके पिता का नाम कस्तुरी राजा है जोकि एक फिल्म निर्माता है, उनकी माता का नाम विजयलक्ष्मी है। धनुष के भाई का नाम सेल्वराघवन है और वो भी एक फिल्म निर्माता के तौर पर कार्यरत है।

dhanush3.jpg

धनुष फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। वह शुरुआत से ही मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे। लेकिन उनके पिता और भाई ने धनुष को फिल्मो में अभिनय के लिए काफी जोर डाला गया तभी धनुष ने अपने कैरियर की शुरुआत अभिनेता के रूप में की। एक्टर होने के साथ ही धनुष अब निर्माता और लेखक के रूप में भी काम करते हैं।

dhanush4.jpg

धनुष की पत्नी का नाम ऐश्वर्या आर. धनुष हैं। ऐश्वर्या के बारे में बता दें कि वे फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं जिनके नाम यात्रा और लिंगा है। बता दें कि हिंदी पट्टी के राज्यों में आज भी कई लोग धनुष को बस रजनीकांत की वजह से ही जानते हैं।

dhanush5.jpg

धनुष ने तमिल सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर के हिंदी अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘रांझणा’ से हुई थी। इस फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर और अभय देओल नजर आए थे. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और धनुष ने यहाँ भी अपने नाम के झंडे गाड़ दिए।

dhanush7.jpg

इसके साथ ही धनुष का एक गाना भी सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया जिसने रातोरात धूम मचाकर रख दी। यह गाना था ‘कोलावरी डी’ और इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाकर रख दिया। यह पहले इंडियन गाना था जिसे 100 मिलियन से भी अधिक व्यूज प्राप्त हुए थे।

dhanush6.jpg

एक्टर धनुष ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत ‘थुल्लोवदो इलीमाई’ नामक फिल्म से की थी। इस फिल्म को लोगों का मिलाजुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने एक्टर की तारीफ की तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की। हालाँकि इस फिल्म के कुछ समय बाद ही धनुष ने एक और फिल्म में काम किया और खुद को साबित किया।

dhanush8.jpg

धनुष मात्र 27 साल के थे जब उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला। उस वक़्त तक वे 25 फ़िल्में कर चुका थे। उन्हें इंडस्ट्री में 14 साल काम करने का अनुभव हो चुका था। इसके बाद धनुष को दो और फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। हाल ही में उन्हें तमिल फिल्म 'असुरन' के नेशनल अवार्ड दिया गया।