12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपरस्टार हीरो और BJP नेता ने महिला पत्रकार के कंधे पर 2 बार रखा हाथ, मचा बवाल फिर जानें क्या हुआ

Suresh Gopi apologises to woman journalist: सुपरस्टार नेता इस बार बीजेपी की तरफ से त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2019 असफल कोशिश की थी और तीसरे स्थान पर रहे थे, जानें पूरा मामला...

less than 1 minute read
Google source verification
suresh_gopi.jpg

Suresh Gopi apologises to woman journalist: मलयालम सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते समय एक महिला पत्रकार के कंधे पर दो बार हाथ रखने के लिए शनिवार को माफी मांगी। सोशल मीडिया पर राजनेता ने कहा कि आज तक न तो सार्वजनिक या निजी स्थान पर उन्होंने अनुचित व्यवहार किया है।

राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे गोपी ने कहा, "अब जब महिला पत्रकार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, तो मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। अगर उन्हें बुरा लगा है और किसी भी तरह से प्रभावित हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

शुक्रवार को गोपी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अपना हाथ उनके कंधे पर रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के "अनुचित" व्यवहार का विरोध किया और माफी की मांग की।

सीपीआई (एम) और उसकी युवा शाखा ने तुरंत इसकी निंदा की, जबकि अनुभवी कांग्रेस विधायक रमेश चेन्निथला ने कहा कि ऐसी स्थितियों से बचना हमेशा बेहतर होता है और अब जब गोपी ने माफी मांग ली है, तो मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए।

लेकिन महिला पत्रकार अभिनेता के खिलाफ अपनी शिकायत कर सकती है। गोपी भाजपा के लिए त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2019 असफल कोशिश की थी और तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन 2.93 लाख वोट पाने में कामयाब भी रहे।