scriptतमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का हुआ देहांत | Tamil Actor Virutchagakanth Dead Body Found At Auto Rickshaw | Patrika News
मनोरंजन

तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का हुआ देहांत

तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का 24 मार्च को देहांत हो गया है। उनका शव चेन्नई के एक ऑटो से बरामद हुआ है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर एक्टर की मौत कैैसे हुई। लेकिन बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से वह आर्थिक तंगी से गुज़र रहे थे।

Mar 25, 2021 / 10:58 am

Shweta Dhobhal

Tamil Actor Virutchagakanth Dead Body Found At Auto Rickshaw

Tamil Actor Virutchagakanth Dead Body Found At Auto Rickshaw

नई दिल्ली। हमेशा से ही फिल्मी जगत के स्टार्स को उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से ही जाना जाता है। लोगों इस बात की कल्पना ही नहीं कर पाते हैं कि उनकी जिंदगी में भी कोई परेशानी होगी। लेकिन जब भी किसी वजह से कोई अभिनेता या अभिनेत्री मौत को गले लगा लेता है। तब वह सभी के लिए एक चौंकानी वाली खबर होती है। ऐसा ही कुछ हमने बीते साल देखा। जब लॉकडाउन की वजह से स्टार्स के आर्थिक हालत खराब हो गए थे और वह मौत को गले लगा चुके थे। ऐसा ही एक किस्सा अब टॉलीवुड इंडस्ट्री से सुनने को मिल रहा है। दरअसल, तमिल के जाने-माने अभिनेता विरुत्छगाकांत का देहांत हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उनका शव एक ऑटो में बरामद हुआ है। इस खबर से पूरी तमिल इंडस्ट्री हिल गई है। चलिए आपको बतातें ही आखिर पूरा मामला है क्या।

Tamil Actor Virutchagakanth

आर्थिक तंगी से गुज़र रहे थे अभिनेता

24 मार्च को यानी कि बीते दिन तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का शव चेन्नई के एक ऑटो में बरामद हुआ। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि नींद में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। वहीं अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनकी मौत किस कारण से हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभिनेता काफी लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुज़र रहे थे। उनके माता-पिता का भी देहांत हो गया था। जिसके बाद उनकी और परेशानियां बढ़ गई। इसी के साथ उन्हें फिल्मों में भी काम मिलना भी बंद हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी इतनी हालत खराब हो गई थी कि उन्हें सड़कों पर, मंदिरों या फिर ऑटो में सोना पड़ता था।

Tamil Actor Virutchagakanth

मानसिक तौर पर हो गए थे कमजोर

अभिनेता के बारें में बताया जा रहा है कि पैसों की कमी की वजह से वह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी काफी कमजोर हो गए थे। उन्हें पहचाना तक मुश्किल हो गया था कि वह वही तमिल की सुपरस्टार विरुत्छगाकांत हैं। बताया जा रहा है कि एक बार फिल्म निर्जेशक साई धीना की मुलाकात अभिनेता से एक मंदिर में ही हुई थी। उनकी हालत देख वह भी काफी दुखी हो गए थे। उन्होंने मदद करते हुए वह उन्हें अपने घर भी ले आए थे। निर्देशक ने अभिनेता की एक वीडियो बनाई थी। जिसमें वह इंडस्ट्री से उनको काम देने की बात कह ररहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो देखा गया लेकिन सभी ने उन्हें अनदेखा कर दिया और अभिनेता को किसी ने काम नहीं दिया।

Tamil Actor Virutchagakanth

2004 में हुई थी फिल्म रिलीज़

बता दें एक्टर विरुत्छगाकांत की फिल्म ‘काधल’ साल 2004 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उन्हें एक ऐसे एक्टर का किरदार निभाने के लिए दिया था। जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब स्ट्रगल करते हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग और डायलॉग को खूब पसंद किया गया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी फिल्म के बाद से एक्टर का करियर पूरी तरह से रूक गया। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना पूरी तरह से बंद हो गया। एक्टर के निधन की खबर सुन तमिल इडंस्ट्री के स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Bollywood Celebs

लॉकडाउन में कई स्टार्स ने किया सुसाइड

आपको बता दें लॉकडाउन लगने से कई स्टार्स ने मौत को गले लगा ले लिया था। कई स्टार्स ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगा ली, तो कई स्टार्स ने पैसों की तंगी के चलते सुसाइड कर लिया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी लॉकडाउन के दौरान सुसाइड कर लिया था। इस घटना ने पूरे देश को एक जोरदार झटका दिया था। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के ऐसे कई स्टार्स थे। जिन्होंने डिप्रेशन और पैसों की कमी के कारण खुद का अंत कर दिया।

Home / Entertainment / तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत का हुआ देहांत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो