
फिर से संबंध में लौटने की बात से चिड़ी एक्ट्रेस, पति के सामने पीट-पीटकर की एक्स- ब्वॅायफ्रेंड की हत्या
तमिल टेलीविजन की एक एक्ट्रेस ने हाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पति के सामने अपने पहले ब्वॅायफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक्ट्रेस की पहचान 42 साल की एस.देवी के रूप में हुई है। यह घटना एक्ट्रेस की बहन के कोलाथुर स्थित घर में सोमवार को की गई।
खबरों के अनुसार, जब एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने फिर से संबंध में लौटने की बात कही तो एक्ट्रेस ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद एस. देवी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने उसके पति व बहन बी. शंकर और एस. लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने लक्ष्मी के पति सांवरिया (53) को भी एम.रवि (38) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मृतक फिल्मों में तकनीशियन का काम करता था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि एस देवी टीवी सीरियल में साइड रोल करती थीं। इसी दौरान सेट पर रवि और एस देवी की मुलाकात हुई थी। यहीं पर दोनों का अफेयर शुरू हुआ। दो साल पहले देवी के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए देवी पर दबाव डाला था।
Published on:
01 Jan 2020 02:35 pm
