11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉलीवुड सन्न : तमिल सुपरस्टार थलापति विजय 22 साल बाद पत्नी को दे रहे तलाक!

तमिल स्टार विजय और उनकी पत्नी के बीच तलाक को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही हैं। इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें फैली है कि दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। हालांकि, ये खबरें पूरी तरह से एक अफवाह है। चलिए जानते हैं कि यह अफवाह कैसे शुरू हुई, आग की तरह इंडस्ट्री में फैल गई।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 05, 2023

Thalapathy Vijay, Wife Sangeetha Heading for Divorce After 22 Years of Marriage?

Thalapathy Vijay, Wife Sangeetha Heading for Divorce After 22 Years of Marriage?

थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता साउथ के लविंग कपल्स में से एक हैं। लेकिन फिलहाल दोनों के अलग होने और तलाक की खबरें आ रही हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुख्ता जानकारी अभी आनी बाकी है। विजय और संगीता की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी तमाम खबरें इस वक्त सुर्खियों में हैं। थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक की खबर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

वीकिपीडिया से फैली अफवाह
ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब विजय के विकिपीडिया पेज ने कहा कि वह और उनकी पत्नी आपसी सहमति से तलाक ले रहे है। हालांकि विकिपीडिया पेज पर उपल्ब्ध यह जानकारी निराधार है। इन सभी अफवाहों के बीच मीडीया के एक करीबी सूत्र ने कहा, "विजय और संगीत के तलाक की अफवाहें निराधार हैं। हमें नहीं पता कि यह कैसे शुरू हुआ।" दूसरी तरफ अफवाहों की वजह पत्नी संगाता के उनकी मूवी 'वरिसू' के ओडियो लॉन्ट में ना जाना बाताय जा रहै है।

लंदन में छुट्टियां मना रहीं एक्टर की पत्नी
इससे पहले, विजय जब प्रिया एटली की गोद भराई में पहुंचे थे तब भी उनकी पत्नी संगाता उनके साथ नहीं थीं। खबरें हैं कि स्टार की पत्नी अपने बच्चों के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं और इसी वजह से ऑडियो लॉन्च और प्रिया एटली की गोद भराई में शामिल नहीं हो पाईं। यह भी खबर है कि विजय जल्द ही लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जाएंगे।

1996 में दोनों की हुई थी मुलाकात
बता दें, 'पूवे उनक्कागा' की रिलीज के बाद विजय अपनी जीवनसाथी यानी की उनकी पत्नी संगीता से मिले थे। 1996 में, चेन्नई में एक शूटिंग शेड्यूल के दौरान, एक्टर की प्रशंसक संगीता सोर्लिंगम से मुलाकात हुई थी। वह यूके से विजय से मिलने आई थी। जल्द ही, वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनके माता-पिता ने इसे स्वीकार कर लिया।

1999 में की थी शादी
इस जोड़े ने 25 अगस्त 1999 को एक-दूसरे से शादी की। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों से शादी की। विजय और संगीता ने अपनी शादी के एक साल बाद अपने पहले बच्चे जेसन संजय को जन्म दिया और सितंबर 2005 में उनकी एक बेटी दिव्या साशा हुई। विजय और संगीता 22 साल से साथ हैं और खूशी से अपना जीवन बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म वरिसु से पुराने अंदाज में लौटे सुपरस्टार थलापति विजय, ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और रोमांस