
मोहनलाल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर और बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। उन्हें मलयाली फिल्म इंडस्ट्री का भगवान कहा जाता है। अपने कार्यक्षेत्र में कुशल होने के कारण मोहनलाल को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
एक्टर बनने से पहले मोहनलाल रेसलर थे। 1977 से 1978 तक वो स्टेट लेवल के रेसलिंग चैंपियन रहे हैं। बाद में उन्होंने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई और लोगों के दिलों में छा गए। मोहनलाल ने एक्टिंग करियर की शुरुआत मूवी ‘थिरनोत्तम’ से की थी। एक्टर ने ‘मंजिल वरिंन्या पूक्कल’ में रोल किया और लोगों ने उसे खूब प्यार दिया। इसके बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मोहनलाल की पत्नी का नाम सुचित्रा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुचित्रा जब मोहनलाल से मिली थी तो वो उनसे नफरत करती थीं जबकि मोहन उनसे प्यार करने लगे थे। नफरत करने के पीछे का कारण एक्टर का विलेन किरदार प्ले करना था। सुचित्रा ने उनकी जो फिल्में देखी उनमें वो विलेन बने थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि मोहनलाल बेहतर इंसान हैं तो फिर उनकी नफरत प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
Published on:
21 May 2024 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
