
टोंक में रविवार को आयोजित विवाह सम्मेलन में सजी दुल्हनें।
टोंक. युवा मुस्लिम सोसायटी की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को बावड़ी क्षेत्र में हुआ। इसमें जिलेभर से आए 22 जोड़े निकाह कुबूल कर हमसफर बने। जोड़ों का निकाह काजी मोहम्मद उमर नदवी, संजू मियां, शहर काजी ताहिरुल इस्लाम ने कराया। सोसायटी से जुड़े सलाउद्दीन खान, शब्बीर खान, शहजाद खान, निजाम खान तथा खुर्शीद अनवर ने बताया कि बारात सुबह 7 बजे से आनी शुरू हो गई। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे निकाह की रस्म अदा की गई। सोसायटी की ओर से जोड़ों को उपहार भी दिए गए। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन से निर्धन परिवारों को सहारा मिलता है।
Published on:
03 Jul 2017 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
