19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: काली पट्टी बांधकर काले दिवस के रूप में मनाया आपातकाल का दिवस

भाजपा की ओर से 25 जून को आपातकाल के काले दिवस के रूप में मनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर आपात काल के विरोध में काला दिवस मनाया। साथ ही मीसा बंदियों का सम्मान किया गया।  

Google source verification

टोंक. जिला भाजपा की ओर से 25 जून को आपातकाल के काले दिवस के रूप में मनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर आपात काल के विरोध में काला दिवस मनाया। साथ ही मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए और धरना दिया। मुख्य वक्ता श्याम शर्मा ने कहा कि जिन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल की पीड़ा को झेला है उसका आभास हमें आज उनके भाषण में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।


हर युवा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो आपातकाल के समय के पार्टी के वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त कर लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल जैसे काले कानून लागू करने वाली कांग्रेस के बारे में लोगों को जागरूक करे। सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने कहा कि देश में सत्ता को बचाने के लिए कार्यपालिका और न्यायपालिका को धत्ता बताते हुए कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई थी।


इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, गणेश माहुर, पूर्व विधायक अजीत मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर ङ्क्षसह, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, नीलिमा आमेरा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, विकार खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


उनियारा. यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।शनिवार को भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वामी विवेकानंद सर्किल पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया तथा आपातकाल के दौरान यातना सहने वाले पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा का शहर मंडल की ओर से सम्मान किया गया।


इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, उपाध्यक्ष सुरेश कुमावत, महामंत्री राहुल खांडल, बालकिशन शर्मा, कैलाश चौधरी, प्रहलाद प्रजापत, पंकज जैन, ओमप्रकाश सैनी, लोकेश सैनी, शिवरतन कुशवाहा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।