गांव संग्रामपुरा में उफनते बरसाती नाले में बही आठ वर्षीय लापता बालिका को एसडीआरएफ की टीम ने एसडीएम सुरेश कुमार हरसोलिया और पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार की शाम पांच बजे ढूंढ निकाला। दत्तवास थानाधिकारी हेमंत जनागल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव संग्रामपुरा में आट की ढाणी में आठ वर्षीय बच्ची की पानी में लापता होने की सूचना मिली। सूचना पर जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को गांव संग्रामपुरा बुलवाया गया।