10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्कशॉप के बाहर कार की सीट पर अज्ञात लोगों ने लगाई आग

इससे पहले भी इसी वर्कशॉप पर दो बार बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
a-fire-on-a-car-seat-outside-the-workshop

वर्कशॉप के बाहर कार की सीट पर अज्ञात लोगों ने लगाई आग

देवली. शहर में कोटा रोड स्थित कार वर्कशॉप के बाहर अज्ञात लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया। हालाकि इस दौरान समीप खड़ी कारों ने आग नहीं पकड़ी, जिससे हादसा टल गया। उक्त हादसा श्रीश्याम ऑटो वर्कशॉप पर हुआ।

पीडि़त व वर्कशॉप संचालक दामोदर सैनी ने बताया कि वे शनिवार रात साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर गांव चले गए। वर्कशॉॅप के बाहर दो कार सर्विस के लिए खड़ी थी। इसके साथ एक कार की सीट खुली रखी हुई थी।

जिस पर किसी ने ग्रीस लगाकर आग लगा दी। हादसे में कार की सीट जलकर खराब हो गई। इस दौरान समीप का दुकानदार रामपाल साहू उधर से जा रहा था। उसकी नजर जलती हुई सीट पर पड़ी।

इस पर साहू ने भागकर आग बुझाई। इसके चलते आग फैल नहीं सकी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी वर्कशॉप पर दो बार बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए गए। हनुमाननगर पुलिस गश्त नहीं होने से कोटा रोड पर समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है।


मकान में लगी आग
मालपुरा. वार्ड आठ में रविवार प्रात: एक मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग लग गई। आग से मकान के बाहर रखा घरेलु सामान व छप्पर जलकर राख हो गया।


जानकारी अनुसार अशोक कुमार बैरवा के मकान में आग की लपटों को देख ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग को बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। आग से मकान के बाहर रखी लकडिय़ां, चारा सहित घरेलु सामान व छपरा जलकर राख हो गया।