
गोली लगने से महिला की मौत के मामले आया नया मोड़
मालपुरा. उपखंड के रिडल्यिा ग्राम पंचायत के पीमूण मोगिया ढाणी में विवाहिता की गोली लगने से मौत हो जाने के मामले में नया मोड़ आ गया। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति रामजीलाल मोगिया को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि मोगिया ढाणी में सोमवार को मोना उर्फ ललिता पत्नी रामजीलाल मोगिया की सीने में बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई थी। हालांकि सोमवार को आरोपी रामजीलाल की पहली पत्नी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि मोना ने खुद के गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन सोमवार देर रात मोना के परिजन ढाणी में पहुंचे। वहीं उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया।
जबरन नाते लाने का आरोप
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता बाबूलाल मोगिया निवासी पवालिया ने रामजी लाल के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि रामजीलाल के पूर्व में पत्नी थी। फिर भी यह जबरन मोना को भगाकर नाते ले आया। तभी से मोना पहले वाली पत्नी से अलग रह रही थी। मोना नाते आई तभी से इनके अनबन चल रही थी। आए दिन विवाद करते थे। जिससे मोना काफी परेशान थी। मोना व रामजीलाल के बीच सोमवार को सुबह विवाद हुआ। इस पर आशंका है कि मोना की हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने रामजीलाल को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है।
मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर
देवली. शहर के किसान टॉकीज के सामने खड़ी बाइक देवउठनी ग्यारस को चोरी हो गई। मजदूर बाइक खड़ी कर बैंड बजाने बाहर गया हुआ था। इस मामले को लेकर पीडि़त ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पीडि़त भीमराज बारेठ पुत्र रामचन्द्र निवासी पनवाड ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह बैण्ड बजाने का कार्य करता है। विगत 4 नवम्बर को वह शहर में मनोज बैण्ड किसान टॉकिज के सामने चर्च रोड के बुलाने पर शादी समारोह में बैण्ड बजाने के लिए सायंकाल आया था। सनी अपनी मोटरसाईकिल बैण्ड की दुकान के बाहर लॉक कर गया था। वापस लौटा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली।
Published on:
09 Nov 2022 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
