Naresh Meena: राजस्थान उपचुनाव में देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर समरावता गांव में बवाल शुरू हो गया है। गिरफ्तार के बाद गांव में समर्थक जमकर बवाल काट रहे हैं। कुछ उग्र समर्थकों ने गांव के बाहर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया था। दरअसल हाइवे पर बड़े-बड़े टायर रखकर उनको आग के हवाले कर दिया है।