इस लाइव वीडियो में उन्होंने कहा कि इस वक्त चार घंटे से धरना चल रहा है। धरना इस बात का है सरावता गांव के ग्रामीणों को उनके गांव के उनियारा उपखंड कार्यालय से हटाकर देवली उपखंड कार्यालय कर दिया गया है। इनका गांव उनियारा उपखंड से तेरह किलोमीटर है, इसकी अपेक्षा देवली 95 किलोमीटर है। इनकी मांग है कि इन्हें फिर से उनियारा में जोड़ा जाए। मीना ने कहा कि ग्रामीणों की मांग थी की कलक्टर यहां आए और उनकी मांगें मानें, तभी ये मतदान करेंगे।