9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर जाट समाज ने जताया रोष, माफी के लिए 15 दिन की दी चेतावनी

मिमिक्री करने वाले सांसद राष्ट्रपति व उपराष्ट्रति की उपस्थिति में 15 दिन के अंदर अंदर माफी मांगने पर ही विरोध समाप्त होगा।  
2 min read
Google source verification
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर जाट समाज ने जताया रोष, माफी के लिए 15 दिन की दी चेतावनी

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर जाट समाज ने जताया रोष, माफी के लिए 15 दिन की दी चेतावनी

संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री करने पर जिला जाट समाज टोंक ने रोष जताया है। इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया कि संसद के बाहर उपराट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर असीन जगदीप धनकड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से उछल-उछलकर मिमिक्री की गई, जो गलत है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो बनाते रहे। उपराष्ट्रपति केवल एक समाज का ही प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरे भारत में निवास करने वाली मानव जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मिमिक्री करने वाले सांसद राष्ट्रपति व उपराष्ट्रति की उपस्थिति में 15 दिन के अंदर अंदर माफी मांगने पर ही विरोध समाप्त होगा। अन्यथा जाट समाज सडक़ पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरन रामसहाय, मुकेश खादवाल, प्रदीप चौधरी, सजनी चौधरी आदि शामिल थे।

रैगर समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्राम बैराडा जिला गंगापुरसिटी में रैगर समाज की बारात पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय रैगर महासभा सदस्यों ने सीएम के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पुलिस थाना बाटोदा में 14 दिसम्बर को ग्राम बैराडा जिला गंगापुरसिटी में प्रभाती लाल पुत्र श्री पांच्या रैगर के घर पर रात 10 बजे बारात आई। इस पर उसी ग्राम के समाजकंटकों ने डीजे नहीं बजाने एवं दूल्हे को घोड़ी से उतर जाने के लिए कहा।

बारातियों की ओर से इसका विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की गई। महिलाओं के साथ भी मारपीट तथा अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर पुलिस थाना बाटोदा में मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन घटना को आठ दिन के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में असंतोष एवं आक्रोश है । इस दौरान नगर परिषद के उपसभापति बजरग लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा बुद्धि प्रकाश दबकिया , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शकुन्तला वर्मा, जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल, सुरेन्द्र , विनोद, जयनारायण वर्मा, देवेन्द्र , उमेश, सीताराम, राजाराम, प्रभूलाल, पूरण मल, राजेश, धर्मेश आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।