16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: मालपुरा नगरपालिका में आशा नामा दूसरी बार बनी कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
asha-nama-is-the-second-time-congress-party-s-head

video: मालपुरा नगरपालिका में आशा नामा दूसरी बार बनी कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष

मालपुरा. पार्षदों की ओर से लिए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशा नामा ने भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से पालिकाध्यक्ष उप चुनाव में जीत दर्ज की है। गत 4 जनवरी को पालिका के 25 में से 23 पार्षदों ने जिला कलक्टर को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

इसके तहत नवीन पालिकाध्यक्ष पद के लिए गुुरुवार को उप चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी आशा नामा ने 6 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया है। जबकि नगर पालिका में कांग्रेस के 12, भाजपा के 11 तथा दो निर्दलीय पार्षद थे। इनमें से आशा नामा को 15 तथा भाजपा के सुभाष गालव को 9 मत मिले हैं। जबकि एक मत निरस्त हो गया। ऐसे में भाजपा के 3 पार्षदों ने कांग्रेस की आशा नाम को वोट किया है।

पहले भी रह चुकी है
कांग्रेस प्रत्याशी आशा नामा दूसरी बार नगरपालिका की पालिकाध्यक्ष बनी है। इससे पूर्व वर्ष 2005 से 2010 तक भी आशा नामा नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष रह चुकी है। आशा नामा के पालिकाध्यक्ष बनने से लोगों में पालिका क्षेत्र में विकास की आशा जगी है।