गुरुवार को जब प्रदर्शन किया तो विकास अधिकारी देवली के निर्देश पर पहुंचे पंचायत प्रसार अधिकारी ने आश्वासन दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह १० बजे तक भी कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोग फिर से अटल सेवा केन्द्र के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन किया। इधर, सरपंच चांद खां मन्सूरी ने बताया कि गांव में कार्य शुरू करवाने का प्रयास कर रहे हैं।