पम्प प्रबंधक पुलकित ने बताया कि रात के समय पम्प पर प्रकाश चौधरी और मनराज गुर्जर सेल्समैन का काम करते हैं। रात को प्रकाश चौधरी पम्प पर था। इस दौरान करीब सवा नौ बजे एक जना मुहं पर कपड़ा बांधकर आया और कुछ बातें करने लगा। इस दौरान उसने प्रकाश की पेंट की जेब में रखे रुपए लेने के लिए वहां चाकू से कट लगा दिया।