
दिन दहाड़े मंदिर जाती महिला से चेन लूटने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
शहर में दिन दहाड़े मंदिर जा रही वृद्वा महिला के साथ चेन लूटने का एक युवक ने प्रयास किया, लेकिन महिला ने हिम्मत जुटाकर गिरने के बावजूद लुटेरे को चेन तोडकऱ नहीं ले जाने दिया। असफल चेन लुटेरा महिला के गिरते ही गली में भाग गया। हालांकि उसके लुटेरे युवक की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें वह पीछे बैग लटकाए है। सूचना के बाद देवली पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला से भी जानकारी ली है।
मंदिर दर्शन को निकली थी
सोने की चेन लूटने की यह वारदात मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। उस दौरान वृद्वा महिला दैनिक दर्शन के लिए गांधी पार्क पुलिस थाने के समीप महावीर जैन मंदिर पर अकेली पैदल चल कर आ रही थी।इस दौरान एक युवक भी पहले से पीठ पीछे बेग लगाकर चल रहा था। महिला सोहनी देवी पत्नी तारा चंद जैन निवासी बस स्टैंड के पीछे जब मंदिर में जाने के लिए गेट पर पहुंची। इस दौरान युवक ने पीछे से चेन तोडऩे के लिए झपटा मारा। जिससे महिला गिर गई लेकिन लुटेरे की मंशा भांप कर चेन को पकड़ किया।इससे वह चेन तोडऩे में असफल रहा। वही युवक महिला के चिल्लाने पर सामने गली में भाग गया।
शांतिभंग के आरोप में एक गिरफ्तार
बिना नम्बर की बाइक चलाते देवली पुलिस ने एक युवक को रोका तो युवक गुस्सा होकर पुलिस से ही झगड़ा करने को उतारू हो गया। इस पर युवक को शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक दिलखुश मेघवंशी पुत्र शिवराज निवासी रामदेव मंदिर के पीछे टिकड़ थाना हनुमाननगर है।
Published on:
08 Nov 2023 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
